Home Blog Bilaspur News: बीच सड़क पर जमकर मारपीट , आपस में भिड़े पुलिसकर्मी,...

Bilaspur News: बीच सड़क पर जमकर मारपीट , आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल, देखें…

0

Bilaspur News: Fierce fighting in the middle of the road, policemen clashed with each other, video goes viral, watch…

बिलासपुर। वर्दीधारियों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। कोर्ट में अपराधियों की पेशी के दौरान आरक्षकों के बीच हुआ विवाद सड़क पर आ गया और सड़क में दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को नियंत्रित किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मारपीट करने वाले आरक्षक विष्णुचंद्रा और सुनील ठाकुर वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। 2 दिन पहले दोनों जेल से आरोपियों को अदालत में पेश करने ले गए थे। मिली जानकारी के अनुसार पेशी के दौरान विष्णु चंद्रा कोर्ट की बेंच पर सो गया और सुनील ने गवाही करवाई। इस बीच विष्णु चंद्रा की नींद खुलने पर आरक्षक सुनील से उसका सोने के नाम से जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट के पास विवाद हो गया।

Ro.No - 13672/156

इसी बात को लेकर विष्णु ने सुनील को फोन से गाली दे दी। फोन में भी दोनों का विवाद हुआ कोर्ट से वापस अपराधियों को जेल छोड़ने के बाद सुनील और विष्णु जेल चौक के पास पहुंचे थे तभी दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। दोनों एक–दूसरे के साथ हाथ– मुक्को से मारपीटकरने लगे।

वर्दीधारियों को आपस में लड़ता देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग इसका वीडियो बनाने लगे। पुलिस कर्मियों के विवाद से जेल रोड में ट्रैफिक भी जाम हो गया सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने दोनों को अलग करवाया और अपने साथ लेकर गए। सिविल लाइन थाने की पुलिस के सामने भी दोनों पुलिसकर्मी भिड़ गए और एक दूसरे पर लात– मुक्का चलाते रहे। मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच की बात कार्यवाही की बात कही है।

वर्दी में ढिशुम ढिशुम

पुलिसवालों के बीच मारपीट का ये वीडियो जेल चौक के आस पास का बताया जा रहा है. काफी देर तक दोनों आरक्षक एक दूसरे से उलझते रहे. सड़क के बीचो बीच काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलते लोगों ने देखा. झगड़े के दौरान दोनों आरक्षक एक दूसरे के साथ गाली गलौच भी कर रहे थे. सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस वालों की मारपीट और हंगामे का वीडियो भी बनाना शुरु कर दिया. वर्दी की फजीहत होने के बावजूद दोनों आरक्षक सड़क पर झगड़ते रहे. कुछ पुलिस वालों ने दोनों को अलग करने की भी कोशिश की.

”दोनों आरक्षकों के बीच आपसी विवाद था. दोनों पुलिसवालों के खिलाफ प्रभारी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है. फिलहाल जांच चल रही है. जांच के बाद साफ हो पाएगा कि विवाद के पीछे क्या वजह रही. जांच पूरी होने दें उसके बाद ये बताया जा सकेगा कि झगड़े के पीछे क्या वजह थी”.

विभागीय जांच के आदेश

दो आरक्षकों के बीच हुई मारपीट की घटना से पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है. झगड़े के बाद दोनों आरक्षकों को वापस ड्यूटी पर भेज दिया गया है. विभाग की बदनामी नहीं हो इसके चलते ये खुलासा नहीं किया जा रहा है कि विवाद की जड़ में क्या वजह थी. विभागीय जांच की जब रिपोर्ट सामने आएगी तब पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here