The girl was shocked by the actions of the bus driver; he forcibly started filling her hair with blood, she narrated her ordeal after reaching home
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी गंज के बाहर स्टाफ बस में शनिवार देर शाम नोएडा से ड्यूटी खत्म कर लौटी युवती के साथ बस ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। बस से स्टाफ के अन्य सदस्यों के उतरने के दौरान चालक ने जरूरी बात करने को कहकर युवती को रोक लिया था।
ड्राइवर को जमकर पीटा
इसी दौरान उसने अपना हाथ काटकर खून से मांग भरने का प्रयास किया। इससे बौखलाई युवती ने शोर मचा दिया और कॉल करके अपने स्वजन को बुला लिया। इस दौरान युवती के स्वजन व राहगीरों ने चालक को जमकर पीटा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपित चालक को थाने ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
गांधी गंज के बाहर आकर खाली हो जाती है बस
पुलिस के अनुसार नगर के पक्का बाग से नोएडा तक के लिए एक कंपनी की स्टाफ बस का संचालन होता है। इस बस में सुबह के समय बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं नौकरी करने के लिए नोएडा जाती हैं।
शाम के समय वह इसी बस से ड्यूटी कर वापस लौट आती हैं। यह बस गांधी गंज के बाहर आकर खाली हो जाती है। शनिवार शाम को जैसे ही बस गांधी गंज के बाहर आकर रुकी, तो यहां पर महिलाएं और युवतियां बस से उतर गईं।
‘जरूरी बात करनी है’ कहकर लड़की को रोका
इस दौरान चालक ने एक युवती को जरूरी बात करने के बहाने से रोक लिया। उसने ब्लेड से अपना हाथ काट लिया और खून से युवती की मांग भरने का प्रयास किया। इससे युवती बौखला गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने अच्छेजा के रहने वाले बस ड्राइवर सन्नी पर आरोप लगाया कि वह करीब एक साल से उसको परेशान कर रहा है। छेड़छाड़ और मांग भरने का विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की।
इतने में ही युवती की सूचना पर उसके स्वजन मौके पर पहुंच गए और आरोपित ड्राइवर की धुनाई कर दी। इस दौरान बड़ी सख्या में भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवती व ड्राइवर को अपने साथ कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक युवती के स्वजन ड्राइवर के खिलाफ शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं।
बस ड्राइवर के खिलाफ होगी कार्रवाई
युवती के स्वजन द्वारा दी जाने वाली शिकायत के आधार पर बस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके से बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। – वरुण मिश्रा, सीओ
पिछले एक साल से युवती को कर रहा था परेशान
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर ड्राइवर व अन्य लोगों को लेकर चौकी पर पहुंचें. युवती ने बताया कि वह रोजाना नौकरी करने के लिए बस से नोएडा आती-जाती है. पिछले एक साल से ड्राइवर उसको परेशान कर रहा था. वहीं, रविवार को हापुड़ जब बस पहुंची तो सभी यात्री बस से उतरकर चले गए. वहीं जब युवती बस से उतरने लगी तो ड्राइवर ने उसे गेट पर पकड़ लिया और अपना हाथ काटकर खून से जबरन उसकी मांग में खून भर दिया.
नोएडा की सिलाई कंपनी में काम करती है युवती
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हापुड़ के सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एक बस ड्राइवर द्वारा खून से युवती की मांग भरने का मामला आया है. युवती हापुड़ की रहने वाली है और नोएडा की एक सिलाई कंपनी में काम करती है. वह प्रतिदिन घर से नोएडा नौकरी के लिए आती-जाती है. बस का ड्राइवर पिछले एक वर्ष से उसे परेशान करता था.
युवती और उसके परिजनों की तहरीर पर आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. मामले में उससे पूछताछ की जा रही है. आगे की जांच के बाद आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
युवती के परिजनों के की पिटाई
आरोपी ने अपनी कलाई काटकर खून से महिला की मांग भरने की भी कोशिश की. महिला ने जब इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने उससे मारपीट की. परेशान महिला ने इस संबंध में परिजनों को जानकारी दी. गुस्साए परिजन गांधी गंज के बाहर पहुंचे और बस के चालक सन्नी की जमकर धुनाई कर डाली. बस के शीशे भी तोड़ दिए. हंगामा होने पर वहां अफरातफरी मच गई. किसी ने पुलिस को बताया कि यहां कुछ लोग ड्राइवर को पीट रहे हैं.
इसी बीच सीओ सिटी वरुण मिश्रा और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने किसी तरह चालक सन्नी को लोगों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
विरोध करने पर आरोपी ने युवती को मारे थप्पड़
युवती पिछले एक साल से नोएडा मे एक कंपनी में काम करती है और बस से रोजाना सफर करती है. युवती ने बताया कि बस ड्राइवर काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था. उसने बताया कि शनिवार को नोएडा से वापस आते समय बस ड्राइवर ने एक बार फिर बस के गेट बंद कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया. आरोपी ने अपना हाथ काटकर खून से उसकी मांग भर दी. जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने कई थप्पड़ उसे जड़ दिए. इसके बाद युवती ने पूरे मामले की जानकारी फोन पर हापुड़ स्थित अपने परिजनों को दे दी.



