Home Blog प्रधानमंत्री श्री मोदी पीएम जनमन के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री श्री मोदी पीएम जनमन के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

0

Prime Minister Shri Modi will interact with the beneficiaries of PM Janman

23 अगस्त से 10 सितंबर तक लाभार्थी संतृप्ति शिविर का आयोजन

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 अगस्त 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगामी माह में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम-जनमन) के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। पीएम-जनमन योजना के तहत पीवीटीजी बसाहटों वाले जिलों में आईईसी कैम्पेन तथा लाभार्थी संतृप्ति शिविर का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक किया जाएगा। इस संबंध में आज जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पीएम-जनमन योजनांतर्गत शामिल जिले के कलेक्टर्स की बैठक लेकर योजना की प्रगति की जानकारी ली और शिविर आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त वीसी में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर भी शामिल हुए।
बैठक में जानकारी दी गई कि पीएम जनमन योजना के अन्तर्गत संतृप्ति शिविरों के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लोगों को आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही उक्त शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक प्रमाण पत्र एवं वन अधिकार पत्र जारी किया जाएगा तथा सिकलसेल बीमारी की जांच की जाएगी। इस अवसर पर जला कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री एल. आर. कुर्रे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here