Home Blog बेगलेस डे पर एबीईओ गौतम ने दी डायरिया संबंधी जानकारी

बेगलेस डे पर एबीईओ गौतम ने दी डायरिया संबंधी जानकारी

0

ABEO Gautam gave information related to diarrhea on Bagless Day

सक्ती/बलौदा। सुरक्षित शनिवार बेगलेस डे पर जनपद प्राथमिक शाला चारपारा मे डायरिया से संबंधित जानकारी देने सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रवि गौतम शामिल हुए, छात्रों को बरसात के मौसम मे खानपान व सुरक्षा पर जानकारी प्रदान किया. प्रधान पाठक नरेश गुरूद्वान, पुरुषोत्तम कश्यप, मनोज घृतलहरे ने बच्चों से चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पाठक नरेश गुरूद्वान के कुशल निर्देशन में किया गया. शिक्षक राजेंद्र थवाईत ने गीत प्रस्तुत किया. बेगलेस डे कार्यक्रम में एक सौ सात छात्रों ने सहभागिता निभाई. एबीईओ गौतम ने एफ एल एन मासिक दक्षता का भी आंकलन कर छात्रों के स्तर की जांच किया.एक्टिव मदर प्रतिमा भैना भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं. सुप्रिया महिलाने के निर्देशन में “अंगना म शिक्षा मेला” का आयोजन किया गया.

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here