Home Blog श्रीरामलला दर्शन योजना : चौथे चरण में 72 दर्शनार्थियों का दल रवाना

श्रीरामलला दर्शन योजना : चौथे चरण में 72 दर्शनार्थियों का दल रवाना

0

*समाचार*

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 सितंबर 2024/ श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज चौथे चरण की यात्रा के लिए जिले के 72 वरिष्ठ नागरिक अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। दर्शनार्थियों को लेकर जा रही बसों को पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सुबह 7.30 बजे लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर से हरी झंडी दिखाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान किया गया। इस अवसर पर श्री महेश जैन, मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामचरण कोर्राम, श्री अरुण कौशिक सहित जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले से श्रीरामलला दर्शन योजना के चौथे चरण की यात्रा के लिए लॉटरी के माध्यम से 72 दर्शनार्थियों का चयन किया गया था, जिसे आज 02 अनुरक्षक के साथ कुल 74 लोगों के दल को जिला मुख्यालय से रवाना किया गया।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here