मस्तूरी। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मस्तूरी के पुराना बस्ती ठाकुर देव के पास नवयुवकों एवं बच्चों ने गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की थी पुरानी बस्ती ठाकुर देव के माता बहनों के द्वारा गणेश जी की रोज आरती पूजा रोज विधि विधान से किया जाता रहा।
आज जब विसर्जन का समय आया तो शासन के निर्देशानुसार डीजे में प्रतिबंध लगाने से नवयुवकों में मायूसी देखी गई।
डीजे की अनुमति नही मिलने पर समिति के सदस्यों ने धुमाल के साथ तथा माता बहनों के द्वारा मंगल गीत गाते हुए भगवान गणपति जी को ग्राम के पनभरिया तालाब में नम आंखों से विसर्जन किया इस विसर्जन झांकी में माता बहनों के साथ छोटे बच्चे एवं नवयुवक भारी संख्या मेंउपस्थित रहे।
Ro.No - 14097/148
इस विसर्जन में पुरानी बस्ती के युवको एवं भारी संख्या में माता बहने उपस्थित रहे।



