Home Blog पुसौर आईसीडीएस के जबाब और दस्तावेज आधे अधुरेः खेमराज पटेल

पुसौर आईसीडीएस के जबाब और दस्तावेज आधे अधुरेः खेमराज पटेल

0

Pusaur ICDS’s replies and documents are incomplete: Khemraj Patel

पुसौर / प्रदेष की भाजपा सरकार इन दिनों महिला एवं बच्चों को गंभीर एवं मध्यम कुपोशण को चिन्हित करते हुये उन्हें स्वस्थ बनाये रखने के लिये उन्हें पौश्टिक भोजन एवं समय समय पर इलाज कर उन्हें दवा वितरण की व्यवस्था देने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्य करने की जिम्मेदारी दी है जिसका क्रियान्वयन एवं संचालन आंगनबाडी केन्द्रों में कार्यकता, सहायिका, मितानीन एवं क्षेत्र के सेक्टर सुपरवाईजर के साथ पुसौर मुख्यालय में बैठे परियोजना अधिकारी की होता है। इस तथ्य की जानकारी के साथ साथ क्रियान्वयन में आ रहे अडचन को जानने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खेमराज पटेल ने बिते दिनांक को परियोजना कार्यालय पुसौर पहुंचे जहां प्रभारी परियोजना अधिकारी पी चैहान से इन्हौने इस पर चर्चा किया। इस दौरान इन्हौने पुसौर के 331 आंगनबाडी केन्द्रो में 10348 बच्चे होने का हवाला देकर कहा कि इसमें 249 गंभीर कुपोशण है और 1218 मध्यम कुपोशण है। यह स्थिति 3 माह पहले का बताया। इसी कडी में खेमराज ने कहां आंगनबाडी केन्द्र भवन जर्जर है, कहां किराये पर चल रहे हैं इस संबंध में पुछने पर पी चैहान के पास कोई जबाब नहीं मिला बल्कि वे अपने चेम्बर से उठ कर चले गये। परियोजना अधिकारी चैहान के इनकी उक्त व्यवहार को नाकाबिलियत करार देते हुये इन्हौने कहा कि आंगनबाडी केन्द्र भवन और वहां कार्यकर्ता आईसीडीएस विभाग की रीड है जिसकी समुचित जानकारी नहीं है ऐसे स्थिति में वहां के बच्चों एवं महिलाओं के पोशण की बात केसे की जा सकती है?

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here