Home Blog उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भी होंगे शामिल

0

Deputy Chief Minister Arun Sao will review the progress of development works and implementation of schemes and will also participate in various programs and meetings

रायपुर. 22 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव 23 अक्टूबर को कोरबा में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। वे 23 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे कोरबा में अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे अग्रसेन महाविद्यालय से राजीव गांधी ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। साव दोपहर 12:40 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आवास मेला तथा शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Ro.No - 13672/156

उप मुख्यमंत्री अरुण साव दोपहर तीन बजे कोरबा कलेक्टोरेट में सभी विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे जिला पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन समिति की बैठक में शामिल होंगे। साव शाम साढ़े पांच बजे कोरबा से सड़क मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात नौ बजे रायपुर पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here