Home Blog सारंगढ़ में 23 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता

सारंगढ़ में 23 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता

0

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अक्टूबर 2024/जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में 23 अक्टूबर को जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस खेल में जिले के तीनों ब्लॉक सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला में आयोजित विकासखण्ड महिला खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त 9 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग और 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं एवम् महिलाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवाफेंक, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबाल,खोखो ,रस्साकसी , बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग तथा कुश्ती खेल शामिल है। इस संबंध में प्रभारी खेल अधिकारी कौशल ठेठवार से 9977115799 से संपर्क कर सकते हैं।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here