The collector congratulated the national level selected Kabaddi players in advance for their victory
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – 24वीं राज्य स्तरीय कबड्डी शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर में 21 सितम्बर 2024 से 24 सितम्बर 2024 तक आयोजित हुआ जिसमें अंडर 17 बालिका वर्ग बस्तर की टीम प्रथम स्थान पर रहा जिसमें बीजापुर कस्तूरबा गांधी के छात्रा शामिल थे झरना उर्षा, निर्मला ताती का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जिसका आयोजन नरसिंहपुर मध्यप्रदेश में 16 नवम्बर 2024 से 20 नवम्बर 2024 तक होना है। अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रियंका मंडावी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है जिसका आयोजन 07 दिसम्बर 2024 से 11 दिसम्बर 2024 तक भिवानी हरियाणा में आयोजित होना है ये सभी खिलाड़ी को बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने जीत की अग्रिम बधाई दी इस अवसर पर बीजापुर खेल अकादमी के जिला प्रभारी अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल एवं जिला मिशन समन्वयक एमव्ही राव उपस्थित थे।


