Home Blog कमियों में सुधार साथ बेहतर प्रबंधन व्यवस्था के साथ आयोजित हो रहा...

कमियों में सुधार साथ बेहतर प्रबंधन व्यवस्था के साथ आयोजित हो रहा है बस्तर ओलंपिक

0

Bastar Olympics is being organized with improvement in shortcomings and better management system

खिलाड़ियों के रहने-खाने की पर्याप्त व्यवस्था से खिलाड़ियों में अब उत्साह

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन 18 से 21 नवंबर 2024 तक मिनी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। इस प्रतियोगिता में नियद नेल्लानार सहित अंदरुनी गांवों के हजारों खिलाड़ी शामिल हुए हैं। ये सच है कि बस्तर ओलंपिक के चालू होने से बच्चों में खुशी देखा जा रहा है।
बस्तर ओलंपिक की शुरुआत और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर गीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं तत्परतापूर्क उपलब्ध कराने बेहतर प्रबंधन की गई है। खिलाड़ियों के रहने-खाने की पर्याप्त व्यवस्था से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है सभी आवश्यक सुविधाएं मिलने से खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। खिलाड़ियों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने के कारण बस्तर ओलंपिक का सफल आयोजन हुआ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों, प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रकार की मदद की गई जिससे बस्तर ओलंपिक का ब्लॉक स्तरीय आयोजन सफल हुआ और हम अब जिला स्तरीय खेल के लिए तैयार हैं।

इस बात को झुठला नहीं सकते

हालांकि हमारी पड़ताल में पीछले दिनों बच्चों की भीड़ ज्यादा होने से कुछ बच्चों को चावल हद पक्का खाना मिला मिडिया में बच्चे बोलते दिखे, अब उन व्यवस्थाओं को सुधारा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here