Home Blog रतनपुर में धूमधाम से मनाई भैरव जयंती: 56 भोग लगाकर 551 दीप...

रतनपुर में धूमधाम से मनाई भैरव जयंती: 56 भोग लगाकर 551 दीप जलाया, हवन आरती-भंडारे में श्रद्धालु हुए शामिल

0

Bhairav ​​Jayanti celebrated with great pomp in Ratanpur: 551 lamps lit after offering 56 bhogs, devotees participated in havan aarti-bhandaar

बिलासपुर। भगवान श्री काल भैरव का जन्मोत्सव शनिवार को रतनपुर सहित जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। श्री भैरव मंदिरों में हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों के लिए रातभर मंदिर खुला रहा।

Ro.No - 13672/156

रतनपुर के भैरवबाबा मंदिर में महंत पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि काल भैरव की पूजा जीवन में शांति और समृद्धि लाती है। वे अपने भक्तों के हर प्रकार के संकट को हरते हैं। उनके सौम्य स्वरूप बटुक भैरव की पूजा विशेष रूप से गृहस्थ लोगों को करनी चाहिए, क्योंकि यह रूप घर में सुख-शांति बनाए रखता है। जिन भक्तों पर काल भैरव की कृपा प्राप्त होती है, वे नेगेविटी, बीमारी और डर से मुक्त हो जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सुबह से ही भगवान भैरवनाथ के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी उसके बाद मंदिर में हवन पूजन अनुष्ठान किया गया। और भंडारे के आयोजन किया गया।

बिलासपुर से दर्शन करने आये
राजकुमार यादव ने बताया कि भैरवबाब की भक्ति से जीवन में आ रही सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। चाहे वो नौकरी का संघर्ष हो, परिवार की समस्या हो, या मानसिक तनाव काल भैरव की पूजा से सब दूर हो जाता है। उनकी भक्ति से भय खत्म होता है और जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होने लगता है।

रतनपुर के श्री भैरवबाबा मंदिर में 29 नवंबर तक प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया है।
रुद्र महायज्ञ में शामिल होने पहुँचा रहे साधु संत

अलखधाम प्रयागराज और जोधपुर के महामंडलेश्वर
श्री श्री 108 प्रदीप गिरी जी बापू भैरव जयंती महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हुए हैं इस दौरान में बाबा भैरव के समक्ष पूजा आराधना, आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं‘

पूजन सफल बनाने मे पं. दिलीप दुबे, पं.
महेश्वर पाण्डेय, पं. राजेंद्र दुबे,
पं. कान्हा तिवारी विक्की अवस्थी, सोनू, आचार्य गिरधारी लाल पाण्डेय, पं. अवनीश मिश्रा, पं. बल्ला दुबे, पं. गौरीशंकर तिवारी, पं. राम सुमित तिवारी , यशवत पाण्डेय, करा रहे हैं।वही
151 कन्या पूजा ब्राह्मण पूजा के साथ महाभंडारे का आयोजन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here