Invitation feast was organized in Government Girls Secondary School Dhobani
69 बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया , अन्नी के जन्म दिन पर
Ro.No - 14097/148
सरसीवा – शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय धोबनी के एचएम उषालता साहू के सुपुत्र अमित कुमार साहू के बेटी अन्नी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के 69 बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया और विद्यालय परिवार के सभी बच्चों को नेवता भोज कराया गया । इस अवसर पर सभी ने अन्नी साहू को जन्म दिन क़ी बधाई व शुभकामनाएं दिये एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुऐ आशीर्वाद प्रदान किये। अतिथि के रूप में केशव साहू ( सेवानिवृत एचएम ) हरिहर साहू सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत धोबनी , भीष्मदेव साहू पंच , विद्यालय परिवार से उषालता साहू (एचएम ), होरीलाल खर्रे , परमानंद साहू उपस्थित रहे।



