Earthquake in Chhattisgarh politics: Nandkumar Sai resigns from Congress
Ro.No - 14097/148
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों के महज 17 दिन बाद नंदकुमार साय ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है. छत्तीसगढ़ चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है. उस बीच नंदकुमार साय ने यू टर्न लेते हुए अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को सौंप दिया है.
बता दें कि कुछ महीने पहले ही साय बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होते ही उन्हें CSIDC का अध्यक्ष बनाया गया था.



