Home Blog देश का प्रकृति परीक्षण अभियान प्रारम्भ

देश का प्रकृति परीक्षण अभियान प्रारम्भ

0

Country’s nature testing campaign started

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में आयुर्वेद दिवस के शुभ अवसर पर देश का प्रकृति परीक्षण राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रताप राव जाधव (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने यह घोषणा की है कि उपर्युक्त अभियान संविधान दिवस 26 नवंबर 2024 से प्रारंभ होकर भारत के सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर 2024 तक चलेगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी बीजापुर के मार्गदर्शन में इस अभियान के पहले चरण में मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके आयुर्वेदिक सिद्धांतों के आधार पर जिनका आयु 18 वर्ष से अधिक है ऐसे लोगों का प्रकृति परीक्षण किया जायेगा। जिन व्यक्तियों का प्रकृति परीक्षण किया जाएगा उन्हें सकारात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए नियमित स्वास्थ्य सलाह प्राप्त होगी। वर्तमान जीवनशैली एवं खानपान के कारण नागरिकों एवं युवाओं में मोटापा, मधुमेह, हृदयरोग, उच्च रक्तचाप, कैंसर तथा अवसाद, अनिद्रा, मानसिक तनाव जैसे जीवनशैली गत शरीरिक एवं मानसिक रोग देखे जा रहे हैं। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इन रोगों के बचाव एवं नियंत्रण में कारगर हो सकते हैं। देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत् जिला कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों तथा विभिन्न छात्रावासों में अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्रों एवं जनसामान्य का प्रकृति परीक्षण किया जावेगा। प्रकृति परीक्षण के पश्चात् संबंधित को उनके मोबाईल एप्लीकेशन पर डिजिटल प्रकृति कार्ड प्राप्त होगा तथा विभिन्न ऋतुओं के अनुसार आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, परहेज एवं स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। मोबाईल एप्लीकेशन पर प्राप्त आयुर्वेदीय परामर्श के पालन से लाभार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य एवं उर्जावान होंगे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here