Home Blog जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम जेपरा में 21 दिसम्बर को

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम जेपरा में 21 दिसम्बर को

0

District level public problem resolution camp in village Jepara on 21st December

उत्तर बस्तर कांकेर 20 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 दिसम्बर को चारामा विकासखण्ड के क्लस्टर हाराडुला के ग्राम पंचायत जेपरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। उक्त शिविर ग्राम पंचायत जेपरा में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें हाराडुला, हल्बा, भिलाई, पण्डरीपानी, भिरौद, करिहा, जेपरा, गितपहर, भानपुरी, रानीडोंगरी, कुर्रूभाट, टहंकापार, किलेपार, कोटेला और तुएगुहान के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविर में ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here