Home Blog ग्राम जेपरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों से मिले 110...

ग्राम जेपरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों से मिले 110 आवेदन , 56 का मौके पर किया गया निराकरण

0

110 applications were received from villagers in the public problem resolution camp organized in village Jepara, 56 were resolved on the spot

उत्तर बस्तर कांकेर 21 दिसंबर 2024/कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जेपरा में किया गया, जहां ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 110 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 56 का शिविर स्थल में ही निराकरण किया गया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को शेष आवेदनों को निराकृत कर आवेदक को सूचित करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। शिविर में महतारी वंदन योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील ग्रामीणों से की। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल विवाह रोकने और उसमें सहभागी बनने की शपथ भी दिलाई गई।
आज आयोजित शिविर में सर्वाधिक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 43 आवेदन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को 24, समाज कल्याण विभाग को 09, राजस्व विभाग को 08, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, क्रेडा विभाग को 04, विद्युत विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को 3-3 आवेदन, मत्स्य विभाग लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग और स्वास्थ्य विभाग को दो-दो आवेदन, खनिज विभाग सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग स्टेट बैंक लोक निर्माण विभाग को 01-01आवेदन प्राप्त हुआ है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रेशमा मंडावी, केजूराम, सुशीला, गायत्री, जग्गू राम, पवन, सीपन,‌धनेश्वरी, गणेश और कुमारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । इस योजना अंतर्गत गोविंद पटेल, सुभद्रा, भगवती यादव, उर्मिला कांगे,‌ संतकुमार, मुन्नीबाई, देवत मानिकपुरी, जग्गू राम और मीरा को आवास योजना की स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधि प्राप्त की। इसके अलावा अन्य विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र बंजारा, जनपद पंचायत चारामा के अध्यक्ष श्री अरुण मरकाम, सीईओ जनपद गोपाल कंवर सहित क्लस्टर में आने वाले ग्रामों के सरपंच, जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here