One day Guru Gyan Mela in Chhitapar
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
लोरमी -: प्रातः स्मरणीय विश्व वंदनीय परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जन्म जयंती के अवसर पर क्षेत्र में पहली बार गुरु ज्ञान मेला का आयोजन ग्राम छीतापार (चकला) में दिनांक 28/12/2024 दिन शनिवार को विष्णुकांति महाविद्यालय मैदान में किया गया है।
जिसमें सामाजिक क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों का सम्मान किया जाएगा।
समिति के आयोजक सुनील लहरे , त्रिलोक कोशले, अशोक टोंडे,नरबद कश्यप,सोमनाथ बंजारे रात दिन जुटे हुए हैं।
इस आयोजन में रात्रि कालीन रंगारंग दीपक महोबिया कृत लोक तिहार छुरिया राजनंदगांव के 70 कलाकारों के साथ प्रस्तुति होगी ।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण अधिकारी,कर्मचारी,राजमहंत महंत,भंडारी,छड़ीदार, सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक बंधु शामिल होगें। उक्त आशय की जानकारी आयोजक सुनील लहरे ने दी है।


