Home Blog नवोदय विद्यालय की पूर्व छात्रों का मिलन समारोह पूरे जोश, उत्साह के...

नवोदय विद्यालय की पूर्व छात्रों का मिलन समारोह पूरे जोश, उत्साह के साथ सम्पन्न

0

Navodaya Vidyalaya alumni meet concluded with great zeal and enthusiasm

प्रमोद अवस्थी नई दुनिया मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय वि‌द्यालय मल्हार में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह जोश व उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वि‌द्यालय के प्राचार्य श्री एम के श्रीवास्तव के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

तत्पश्चात् पूर्व छात्रों को बैच लगाकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों सहित मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश तथा प्रथम बैच से अब तक के पूर्व छात्र शामिल हुए 1999-2000 बैच वालों के लिए यह रजत जयंती का अवसर था

इस अवसर पर विभिन्न व्यवसाय तथा विभिन्न महत्वपूर्ण पदो पर कार्यरत पूर्व छात्रों ने अपने वि‌द्यालय में बिताए गए छात्र जीवन के अनुभव को साझा करते हुए भावुक भी हुए।

सर्वप्रथम नवाब संस्था के सचिव सत्येन्द्र सूर्यवंशी ने स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। तत्पश्चात श्री शैलेन्द्र ने अपना अनुभव साझा करते हुए चुरहट एन एम सी टी नवोदय कल्याण की विस्तार जानकारी दी।

डॉ. मनोज चंदाकर ने छात्रों में अनुशासन मेहनत व समर्पण पर विशेष जोर दिया। खनन आयुक्त बिलासपुर श्री चन्द्रशेखर भार‌द्वाज ने वर्तमान को लक्ष्य केन्द्रित कर संतुष्टि के साथ जीने पर बल दिया उन्होंने पूर्व छाओं के बीच सशक्त सूचना तंत्र विकसित करने पर जोर दिया।

श्री रोशन ने अपनी शक्ति को पहचानने पर बाल दिया. तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव ने कहा कि छात्र अनुशासन, लगन के साथ यदि अपना अध्ययन जारी रखें तो लक्ष्य भी हासिल कर सकते हैं, व जीवन में सफल भी हो सकते हैं। डॉक्टर अर्चना ने व्यक्तित्व निखारने में नवोदय की भूमिका को याद करते हुए बच्चो को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।

व्याख्याता श्री साहेब लाल कुर्रे ने पूर्व छात्रों की आपसी पहुंच व सहयोग बढ़ाने पर बल दिया। नवाब के अध्यक्ष श्री रामगुलाम ने अपने अनुभव साक्षा करते हुए नवोदय की खूबियों की चर्चा की, अपने समय की कठिन परिस्थितियों के बारे में बताया।

सभी वक्ताओं ने एक बात पर विशेष जोर दिया की नवोदय से निकलने वाले छात्र हर परिस्थितियों में अपने को सागांजस्य स्थापित कर लेते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री एम के श्रीवास्तव ने सभी पूर्व छात्रों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए विद्यालय में हो रहे हैं, परिवर्तन और विकास की जानकारी देखते हुए खेल मैदान के व सौंदर्याकरण के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। मंच का संचालन श्री एम के मिश्रा तथा श्री सीपी साहू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्री सीपी साहू के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here