Home Blog जिले के पीएमश्री स्कूलों का कायाकल्प गरिमा के अनुरूप हों- कलेक्टर

जिले के पीएमश्री स्कूलों का कायाकल्प गरिमा के अनुरूप हों- कलेक्टर

0

The rejuvenation of PM Shri schools of the district should be done in accordance with dignity- Collector

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिले में स्थित पीएमश्री स्कूलों के आधारभूत विकास एवं सुविधाओं की समीक्षा करने के उद्देश्य से संस्था प्रमुखों की बैठक लेकर उन्हें स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि पीएमश्री स्कूलों का कायाकल्प शासन के निर्धारित मापदंड एवं गरिमा के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है, किन्तु छोटे-छोटे निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है। सभी संस्था प्रमुख निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज दोपहर को आयोजित बैठक में कलेक्टर ने आगे कहा कि इन स्कूलों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टॉफ की कमी जल्द दूर कर ली जाएगी, किन्तु विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करें। उन्हांने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत के 23 कार्य स्वीकृत 87 लाख रूपए की लागत से किया जाना है, जिन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करें। कलेक्टर ने संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 15 पीएमश्री स्कूल संचालित हैं, जिनमें प्राथमिक स्तर के 09 तथा नर्सरी से हायर सेकेण्डरी स्तर के 06 स्कूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों के लिए राज्य स्तर से विभिन्न कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें अतिरिक्त कख निर्माण, बालिका शौचालय, मरम्मत, बड़े एवं लघु मरम्मत कार्य, वाटर हार्वेस्टिंग तथा सोलर पैनल स्थापना जैसे कार्य स्वीकृत किए गए हैं। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, सभी अनुविभागीय अधिकारी सहित पीएमश्री स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here