Home Blog जेलपारा-कायाघाट वार्ड नं.29 से जानकी भारद्वाज ने ठोकी पार्षद प्रत्याशी के लिए...

जेलपारा-कायाघाट वार्ड नं.29 से जानकी भारद्वाज ने ठोकी पार्षद प्रत्याशी के लिए दावेदारी, भाजपा के लिए बन सकती है विजयी प्रत्याशी….

0

Janaki Bhardwaj has staked claim for councillor candidate from Jailpara-Kayaghat ward no.29, she can become the winning candidate for BJP….

रायगढ़। जेलपारा-कयाघाट में पार्षद का पद इस बार अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए खुल गया है।पिछले चुनाव में अ.जा. मुक्त आरक्षित रहने वाले इस पद के महिला आरक्षित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं। स्थानीय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने और नगर विकास के वादों के साथ कई नेता चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
जेलपारा कयाघाट भाजपा की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय जानकी भारद्वाज ने भी पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। जानकी भारद्वाज क्षेत्र में अपने जनसंपर्क, कार्यशैली और सामाजिक सेवा के लिए जानी जाती हैं।जेलपारा-कायाघाट एवं प्रगतिगर क्षेत्र में सभी के सुख-दुख एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भागीदारी रहती है उन्हें वार्ड के माताएं बहने बुजुर्गों का सतत आशीर्वाद मिलता रहा है।
उन्होंने भाजपा के बैनर तले अपनी राजनीतिक पारी को मजबूत किया है और नगर विकास के मुद्दों को लेकर अपने पुत्र रामजाने भारद्वाज के साथ मुखर रहे हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here