Home Blog ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना अपने आप में अद्वितीय-: उप...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना अपने आप में अद्वितीय-: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

लोरमी:- दशरथ लाल अमरीका बाई आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम बंधवा में आयोजित युवा सम्मान एवं वार्षिकोत्सव समारोह में लोरमी क्षेत्र के लाडले विधायक छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Ro.No - 13672/156

सर्वप्रथम साव जी व कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे विद्यालय संस्थापक दशरथ लाल कोशले व अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी,स्वामी विवेकानंद,भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किए।

मुख्य अतिथि के आसंदी से अरुण साव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना सीमित संसाधन में ऐसे उल्लेखनी कार्य करना अपने आप अद्वितीय इसके लिए विद्यालय संचालक त्रिलोक कोशले की भूरी भूरी प्रशंसा किए।

हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण सुविधाओं को बेहतर करने लगातार कार्य कर रही है। लोरमी क्षेत्र के युवाओं के लिए लोरमी शहर में नालंदा परिसर (हाईटेक लाइब्रेरी) की भी सौगात दी है।

समारोह में प्रतियोगी परीक्षा में चयनित एवं प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर एकलव्य स्कूल से दशरथलाल स्कूल तक सीसी रोड निर्माण एवं स्वेच्छानुदान से राशि देने की घोषणा किए।

विद्यालय प्रबंध समिति की मांग पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए अन्य मद से राशी दिलाने व जल संसाधन विभाग से चर्चा करके डी 2 नहर में स्कूल के पास बड़ी पुल निर्माण की बात कही।

स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य नाटक प्रस्तुत किए जिसके लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं व सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं का तारीफ करते हैं बधाई और शुभकामनाएं दिए।

स्वागत भाषण विद्यालय के संचालक त्रिलोक कोशले कहा कि हमारी इस छोटी सी विद्यालय में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री साहब जी का आगमन ही हमारे विद्यालय की कृतिमान है। इतनी व्यस्त समय के बावजूद भी निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आपकी आगमन ही इस आयोजन का सफलता है

हमारे इस में विद्यालय में साव जी के आगमन का महत्वपूर्ण भूमिका वरिष्ठ अधिवक्ता रवि शर्मा का रहा है।

कार्यक्रम को विद्यालय के संस्थापक दशरथ लाल कोशले, समिति सचिव शिव कोशले, अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के जिलाध्यक्ष नर्बद कश्यप,मनोहर यादव,अशोक टोंडे,सुनील लहरे,मिथुन भार्गव,सोमनाथ बंजारे,गोपाल मोहले,कलेश्वर साहू,आरती कोशले, भूपेंद्र बांधी,डी.पी.पात्रे,अश्वनी बंजारा,जितेंद्र तंवर ने भी संबोधित किए।

उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विद्यालय द्वारा प्रतिभावान युवाओं को क्रमश शिक्षा के क्षेत्र में सी.एस.कोशले,धनेश्वरी खांडे प्रतियोगी परीक्षा में एस आई के पद पर चयनित नेहा भास्कर,साहित्य के क्षेत्र में डी.पी.पात्रे, चिकित्सा, यूपीएससी,पीएससी,बोर्ड परीक्षा में मेरिट आने वाले छात्र-छात्राओं सम्मान प्रमाण पत्र,मोमेंटो,श्रीफल बेच के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कर कमलों से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता/कवि/साहित्यकार शैलेश कुर्रे और आभार विद्यालय के प्राचार्य सी. एस.कोशले ने किया।

इस अवसर पर गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव,विनय साहू,वर्षा सिंह,विक्रम सिंह,रवि शर्मा,दिनेश कश्यप,महाजन जायसवाल,गोविंद नवरंग,गजेंद्र गर्ग,वीरेंद्र साहू,राजीव कोशले,सेवती साहू,मधु मिरी,राखी नेताम, धनेश्वरी खांडे,मासूम कोशले गनपत घृतलहरे,रोहित कुर्रे ,चंद्रबली चतुर्वेदी,कुमारु कोशले,रमेश कोशले,मंगल टंडन,वीरेंद्र निषाद,संतोष यादव,राजेश निषाद, मेलन यादव,गीता राम साहू प्रकाश डाहिरे,परसादी डाहिरे,लैनदास कुर्रे, मोहन साहू, रविन्द्र कुर्रे,झुमका कुर्रे, पोरेंद्रपाल,धरम कोशले,अशवा अनंत,धन्नू बांधे,बहसराम बंजारा, श्रीराम खांडे,मालिक खांडे,सांवला दास कोशले,सुमेंद्र यादव,रामेश्वर साहू,शिवदयाल यादव,भागवत रात्रे, सुखचंद कुर्रे,राम खिलावन,भोला भार्गव व छात्र-छात्राएं,पालक गण, गणमान्य जन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here