*समाचार*
उत्तर बस्तर कांकेर, 17 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 18 जनवरी को अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मातला ‘ब’ में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिविर ग्राम पंचायत भवन मातला ‘ब’ में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें ग्राम अर्रा, मातला ‘ब, करमरी, बण्डापाल, देवगांव, आलानार, मुल्ले, मातला ‘अ’ गवाड़ी और कोलियारी के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविर में ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक/62/सिन्हा



