Home Blog नाम निर्देशन के दूसरे दिन नगरपालिका कांकेर के लिए 8 ने खरीदे...

नाम निर्देशन के दूसरे दिन नगरपालिका कांकेर के लिए 8 ने खरीदे आवेदन

0

On the second day of nomination, 8 people bought applications for Nagarpalika Kanker

उत्तर बस्तर कांकेर, 23 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्र का वितरण प्रारंभ हो गया है। आज दूसरे दिवस नगरपालिका परिषद कांकेर के लिए आठ सम्भावित अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र पार्षद पद हेतु खरीदे। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन के पत्र का विक्रय 22 जनवरी से प्रारंभ हो गया है, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 29 जनवरी तथा नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी दोपहर 03 बजे तक, मतदान तिथि 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी को होना तय है। नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह 10 से सायं 5.30 बजे तथा 03 बजे तक नाम-निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं। इसी तरह जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में भी नाम-निर्देशन पत्र के विक्रय एवं भरे हुए प्रपत्र को प्राप्त की प्रक्रिया जारी है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here