Home Blog सहायक शिक्षक निलंबित

सहायक शिक्षक निलंबित

0

assistant teacher suspended

उत्तर बस्तर कांकेर, 23 जनवरी 2025/ जिले के दुर्गुकोंदल विकासखण्ड की शासकीय प्राथमिक शाला पलाचूर के सहायक शिक्षक एल.बी श्री राम कुमार कोमरे को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि उक्त सहायक शिक्षक द्वारा शराब का सेवन कर स्कूल प्रांगण में ही सोने का वीडियो वायरल होने एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्गुकोंदल से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रकरण की पुष्टि होने के फलस्वरूप सहायक शिक्षक श्री कोमरे उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (23) के विपरीत पाये जाने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा नियत किया गया है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here