Home Blog ग्राम पंचायत खैरझिटी सरपंच पद के लिए पुनितराम ठाकुर प्रबल दावेदार

ग्राम पंचायत खैरझिटी सरपंच पद के लिए पुनितराम ठाकुर प्रबल दावेदार

0

Punitram Thakur is a strong contender for the post of Sarpanch of Gram Panchayat Khairjhiti

मुड़ागांव‌(कोरासी) गरियाबंद जिले के छुरा ब्लांक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरझिटी में सरपंच पद के लिए बहुत कम उम्र में ही समाज सेवा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर प्रबल दावेदार के रुप में उभरकर आ रहे हैं।मालूम हो कि ग्राम पंचायत खैरझिटी के आरक्षण की प्रकिया पूरी हो गई है।इसमें अनुसूचित जनजाति मुक्त है।आरक्षण प्रकिया तय होने के बाद चुनावी माहौल गर्मा रहा है।ग्राम पंचायत खैरझिटी के युवाओं की लगातार मांग पर पुनितराम ठाकुर ने सरपंच प्रत्याशी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।सरपंच पद की दावेदारी करने से युवाओं में खासा उत्साह का माहौल बना हुआ है।श्री ठाकुर युवा,बुजुर्ग, मातृशक्ति एवं सभी वर्गों से करीब जुड़े हुए हैं।सभी छोटे बड़े कामों में घर घर जाकर शत प्रतिशत सहयोग प्रदान करते हैं।साथ ही उनकी छवि,मिलनसार व्यक्तित्व की है।वे सामाजिक सरोकार, हर तरह के विकास, युवाओं को लेकर हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर चलते है। ठाकुर को युवा, बुजुर्ग,महिलाएं का भी पूर्ण समर्थन मिल रहा है।पुनितराम ठाकुर सभी वर्गों के संम्पर्क में है।इसके अतिरिक्त विकासखण्ड से लेकर प्रदेश स्तर तक अधिकारी,कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों के बीच भी अच्छी पकड़ है।वर्तमान में छ.ग.सर्व आदिवासी समाज के गरियाबंद जिला मीडिया प्रभारी के दायित्व को भी सुशोभित कर रहे हैं। ग्राम पंचायत खैरझिटी में सरपंच पद हेतु युवाओं की पहली पसंद के रुप में देखे जा रहे हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here