Double engine government is cheating the employees – Shiv Singh
दसपुर । राष्ट्रीय पेन्शनर महा संघ कांकेर जिले के सचिव शिवसिंह भदौरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है । चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में कहा था कि डबल इंजन की सरकार बनते ही कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखा जायेगा ।
वर्षों से अटकी पदोन्नतियां जारी की जायेंगी । केन्द्र के समान देयतिथि से मंहगाई भत्ता दिया जायेगा, पिछले अठारह महीने के मंहगाई भत्ते की एरियर्स का भुगतान किया जायेगा । संविदाकर्मियों को नियमित किया जायेगा ।
पर आजपर्यन्त यह सरकार न ही पदोन्नति दे पा रही है । न संविदा कर्मचारियों को नियमित कर पा रही है और न ही केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता दे पा रही है । केन्द्र के कर्मचारियों को 53% मंहगाई भत्ता मिल रहा है वहीं राज्य के कर्मचारियों को 50% मंहगाई भत्ता मिल रहा है वह भी देयतिथि से नहीं दे पा रही हैं ।
पिछले मंहगाई भत्ते की अठारह महीने की करोड़ों राशि कर्मचारियों की खा गई । उसके संबंध में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है ।
शिवसिंह भदौरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में न इंजन ठीक से काम कर रहा है और न ही उसमें लगे डिब्बे काम कर रहे हैं । गति धीमी होने के कारण पटरी से उतर रहे हैं ।
यदि समय रहते सही देखभाल नहीं हुई कर्मचारियों के साथ छलावा होता रहा तो एक दिन यह पलट भी सकती है ।
सरकार को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि कर्मचारी ही गाड़ी को पटरी पर लाते हैं और कर्मचारी ही सरकार की गाड़ी को पटरी से उतारते हैं ।
छत्तीसगढ़ सरकार को 3% मंहगाई भत्ता की देयतिथि से घोषणा अविलंब करना चाहिए लेकिन वह एक मंहगाई भत्ता पीछे रखना चाहती हैं । जब केन्द्र सरकार जनवरी के मंहगाई भत्ते की घोषणा करेगी तब राज्य सरकार जुलाई के मंहगाई भत्ते की घोषणा करेगी और देयतिथि से न देकर घोषणा तिथि से लागू करेगी । और करोड़ों रु.कर्मचारियों का डकार लेगी । इस मानसिकता से सरकार को बाहर निकलकर कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने आवश्यकता है ।…



