Training organized regarding election of President, Vice President and Deputy Sarpanch posts of District and Janpad Panchayats
उत्तर बस्तर कांकेर / जिला एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उप सरपंच के निर्वाचन की कार्यवाही के संबंध में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की मौजूदगी में की गई। जिले की सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को प्रशिक्षण में निर्वाचन हेतु सम्मिलन आयोजित करने एवं प्रकाशन अधिसूचित करने के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उप सरपंच निर्वाचन हेतु सूचना जारी होने के उपरांत तिथि निर्धारित की गई है। इस अवसर पर सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के सीईओ उपस्थित रहे।



