Home Blog लैलूंगा ज प के ग्राम मुकड़ेगा के युवा सरपंच कमलेश दीवान में...

लैलूंगा ज प के ग्राम मुकड़ेगा के युवा सरपंच कमलेश दीवान में पंचों के साथ ली शपथ और कहा सब मिलकर करेंगे गांव का समुचित विकास

0

Lalunga JP’s young Sarpanch Kamlesh Diwan of Mukdega village took oath along with the Panchs and said that everyone will work together for proper development of the village

रिपोर्टर सतीश शुक्ला

Ro.No - 13672/156

लैलूंगा ले लूंगा जनपद अंतर्गत संपन्न त्रि पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित सरपंचों को आज शपथ दिलाई जा रही है इसी कड़ी में लैलूंगा जनपद के मुकडेगा ग्राम पंचायत में बहुत समय बाद जनता ने बदलाव किया और एक जागरूक युवा के हाथ में गांव के बागडोर सौपी

युवा सरपंच कमलेश दीवान ने शपथ लेते हुए कहा गांव की जनता ही मेरा परिवार है

मैं अपने गांव की जनता के मंशा अनुरूप कार्य करते हुए गांव का विकास करूंगा पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों से जो काम नहीं हो पाए हैं या जो अधूरे हैं उसे मैं पूरा करूंगा और मेरे गांव की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा गांव के पंचों सहित विधिवत ग्राम सभा की जाएगी और गांव की जनता के समक्ष गांव के विकास कार्यों कर निर्धारण किया जाएगा

महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा

आज हमारे क्षेत्र में जो महिलाओं के द्वारा सहायता समूह चलाए जा रहे हैं उन सहायता समूहो का हर संभव मदद किया जाएगा और महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और बच्चों के शिक्षा व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान रहेगा स्वास्थ्य की बुनियादी समस्याओं के लिए भी जनता का हर संभव मदद किया जाएगा मूलभूत कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ ग्राम सचिव से मिलकर प्रशासन की मदद से जनता को मुहैया का कराया जाएगा शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारी एवं पंचायत कर्मियों के साथ गांव के वरिष्ठ एवं प्रभुत्व जन उपस्थित रहे नवनिर्वाचित सरपंच की ताजपोशी मुकडेगा के हर गली और चौराहों में एक खुशी की लहर देखी जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here