Applications invited till March 12 for admission in hotel management related courses
रायगढ़ / छ.ग. शासन पर्यटन विभाग के अधीन संचालित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलाजी एण्ड अप्लाइड न्यूट्रीशन, रायपुर द्वारा बीएससी डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 12वीं उत्तीर्ण छात्रों (आयु सीमा में बंधन नहीं) को प्रवेश दिया जाएगा। उत्तीर्ण छात्रों को पं. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। अतएव शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इच्छुक आवेदक 12 मार्च 2025 तक संस्थान के ई-मेल ihmraipur@gmail.com में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन फार्म हेेतु संस्थान की वेबसाईट www.ihm.com एवं सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण, रायगढ़ में संपर्क किया जा सकता है।
Ro.No - 13672/156



