Home Blog आंगनबाड़ी में रिक्त पदों पर अंतिम सूची जारी , 17 मार्च तक मंगाए...

आंगनबाड़ी में रिक्त पदों पर अंतिम सूची जारी , 17 मार्च तक मंगाए गए दावा-आपत्ति आवेदन

0

Final list of vacant posts in Anganwadi released, claim-objection applications invited till 17 March

रायगढ़ / एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) द्वारा पालना केन्द्र झोपड़ीपारा पतरापाली वार्ड क्र.44 एवं पुलिस लाईन उर्दना वार्ड क्र. 44 नगरपालिका निगम क्षेत्र रायगढ़ में पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका के एक-एक पद, आंगनबाड़ी केन्द्र बरपाली क्रमांक 1 ग्राम पंचायत बरपाली में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद, पालना केन्द्र बड़े अतरमुड़ा क्रमांक 1 ग्राम पंचायत बड़े अतरमुड़ा में पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका के एक-एक पद के लिए गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत प्राविधिक/अंतिम मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ट-4 में प्रकाशित कर परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। इस संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे दावा आपत्ति आवेदन परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के कार्यालय में 17 मार्च 2025 तक सायं 5.30 बजे तक लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्ति दावा मान्य नहीं किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here