Home Blog रेगड़गट्टा बिजली पहुंचने लगे दो दशक, नियद नेल्लानार योजना से हुआ रौशन...

रेगड़गट्टा बिजली पहुंचने लगे दो दशक, नियद नेल्लानार योजना से हुआ रौशन कलेक्टर

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- छत्तीसगढ़ के बस्तर अंतर्गत माओवादी का भय से जूझ रहे बीजापुर मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम रेगड़गट्टा को नियद नेल्लानार योजना के तहत पूर्ण रूप से विद्युतीकरण किया गया । रेगड़गट्टा ऐसे सातवें गांव है जिसे विद्युतीकृत किया जा चुका हैै। दो दशक पूर्व माओवादी भय के कारण रेगड़गट्टा जैसे कई गांव के विरान हो गए थे। छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केन्द्र शासन के सहयोग से सुदूर अंचल के गावों को सुरक्षा कैम्प स्थापित कर सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। रेगड़गट्टा निवासी ग्रामीण कमलू कोरसा ने बताया बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी का लहर है दो दशक के बाद गांव में बिजली पहुंचने से ग्रामीण खुश है। कमलू ने बताया अब रात के अंधेरे से मुक्ति मिल गई गांव में जंगली जानवर, सांप, बिच्छू के भय से निजात मिली।। वहीं बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में आसानी हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के 31 सौ रूपए धान खरीदी का लाभ ले रहे कमलू ने बताया कि सिंचाई सुविधा नही होने के कारण बारिश पर निर्भर रहने से फसल उत्पादन में कमी होती है। इस वर्ष 50 बोरी धान लैम्प्स के माध्यम से बेचा हूं। वहीं रेगड़गट्टा के मुन्ना ताती ने बताया कि रेगड़गट्टा में सभी घरों में बिजली लग चुकी है। बिजली विभाग द्वारा तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किए हैं। बिजली की तरह सड़क, पानी एवं अन्य विकास कार्यो की सौगात अब रेगड़गट्टा वालों को मिलेगा जिसके लिए ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया कि 18 फरवरी को रेगड़गट्टा गांव में पूर्ण विद्युतीकरण हो चुकी है। नियद नेल्लानार योजना के तहत सातवां गांव है जहां बिजली पहुंच चुकी है बाकी सभी गांवों में जल्द से जल्द बिजली पहुंचाने की दिशा में कार्य चल रहा है। नियद नेल्लानार योजना के तहत वर्तमान में 64 गांव चिन्हांकित है अधिकतर गांवो में बिजली नहीं है जिसे हम जल्द पूरा करेंगे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here