Home Blog इंटर डाइट प्रतियोगिता बैडमिंटन एकल में संजय विजेता

इंटर डाइट प्रतियोगिता बैडमिंटन एकल में संजय विजेता

0

जांजगीर , डाइट पेन्ड्रा में आयोजित जोन स्तरीय इंटर डाइट प्रतियोगिता में अकादमिक सदस्यों के बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में डाइट जांजगीर के व्याख्याता संजय कुमार शर्मा ने प्रथम पुरस्कार जीता। उन्होनें क्रमशः जशपुर एवं पेन्डा डाइट को सीधे सेटों में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अकादमिक सदस्यों के युगल प्रतियोगिता में संजय कुमार शर्मा एवं गोपेश साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर जांजगीर नगर के सभी बैडमिंटन खिलाडियों क्रमशः अजय केशरवानी, डा. अनिल जगत, दीपक सिंह, विजय मराठे, प्रदीप सिंह, नवीन पालीवाल, विक्की अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुरली गुरूनानी, पंकज नायक, सुशील सिंह, नीरज पाठक, अशुमाली राठौर, नीलसागर यादव, संदीप तिवारी, मुकेश झा ने हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here