मेष राशि : व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि : शासन सत्ता का संयुक्त प्राप्त होगा। आर्थिक प्रगति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। सुबह बंदर को केले खिलाएं।
मिथुन राशि : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी छोटी बच्ची को मीठे चावल अथवा खीर बनाकर खिलाये तो अच्छा रहेगा।
कर्क राशि : धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। सुबह किसी गरीब को चावल आटा दान करें।
सिंह राशि : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। आज परिवार में सभी लोगों से मिलकर रहेंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर बहुत ही प्रसन्नता का एहसास होगा।
कन्या राशि : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलने के योग है। आज धन प्राप्ति के योग हैं अतः गाय को 4 आटे की रोटी में हल्दी लगाकर दें ।
तुला राशि : सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापार में उतार चढ़ाव आएंगे लेकिन घबराएं नहीं। छोटी बच्ची को भोजन करा दें।
वृश्चिक राशि : विचारों में भिन्नता आएगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा व उत्साह पूर्ण कार्य करेंगे। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से चले व किसी घायल गोवंश का उपचार कराय तथा बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
धनु राशि : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन शिक्षण कार्य करने वाले व विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मकर राशि : रिश्तों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। वकील या पुलिस में कार्य करने वाले लोग ध्यान दें। सुबह किसी गाय को 6 केले खिलाएं।
कुंभ राशि : आर्थिक मामले में प्रगति होगी। घर परिवार में जितना शांत रहेंगे उतना दिन अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले। सुबह सवेरे सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।
मीन राशि : महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फली भूत होंगे। आज का दिन व्यापार व निजी क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए अच्छा रहेगा।

