मेष राशि : स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है, किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि : किया गया परिश्रम सार्थक होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं।
मिथुन राशि : रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। सम्मान और उपहार मिलने की संभावना है। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि : सिर में चोट लगने का भय है। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का विषय न बनाएं और बातचीत में संयम बरतें।
सिंह राशि : वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। वाणी का प्रभाव आपके कार्यों को पूरा करेगा।
कन्या राशि : पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार का साथ मिलेगा।
तुला राशि : यात्रा के योग बन सकते हैं। रिश्तों में निकटता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि : गलत निर्णय कष्टदायक हो सकता है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि : विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आप किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
मकर राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सत्ता पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी और सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ राशि : पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और लोग आपकी सराहना करेंगे।
मीन राशि : बुद्धि से किए गए कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं



