Home Blog भाजपा ने मनाया 46वा स्थापना दिवस

भाजपा ने मनाया 46वा स्थापना दिवस

0

BJP celebrated its 46th foundation day

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
MCB/भाजपा का स्थापना दिवस 6अप्रैल को मनाया जाता है, 6अप्रैल 1980को भाजपा का स्थापना हुआ था।
आज 6अप्रैल 2025 को भाजपा हसदेव मंडल ने बड़े हर्षोल्लास के साथ नगर पंचायत खोगापानी के मेन मार्केट में भाजपा का झंडा फहरा कर भाजपा का 46वा स्थापना दिवस मनाया।सर्वप्रथम मां भारती के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात हसदेव मंडल संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मेन मार्केट होते हुए नगर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए पार्टी और भारत माता की जयकारों के साथ रैली निकाली रैली में काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

रैली का समापन मेन मार्केट में हुआ जहां भाजपा के वक्ताओं ने संगठन की रीति नीति से कार्यकर्ताओं और आमजनमानस अवगत कराया साथ ही पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं और उनके बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के एच डी द्विवेदी, मोहनलाल मिश्रा,धीरेन्द्र विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा,पी मनी,मनीष सिंह, गोपाल रावत, सौरभ गुप्ता,डॉ हरिलाल सिंह, नोवेल सिह, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, दिलीप सेन,भगवान दास, दुर्योधन सिंह,दीपक चौहाथा, अभिषेक आचार्या, सुचित सिंह, बबन सिंह, संतोष रजक,अजय भारती, शिवलाल चौधरी, सुरेश चौधरी, दिगम्बर साहू, अर्चना उरमलिया, शमा खान, वंदना विश्वकर्मा,जयंती मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here