BJP’s foundation day was celebrated
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के 46 वा स्थापना दिवस आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशा राम नेताम, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक की उपस्थिति तथा शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश रजक की अध्यक्षता में मनाया गया।
भाजपा के स्थापना दिवस पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि भाजपा अपने स्थापना दिवस 6 अप्रेल 1980 से आज 2025 में एक वट वृक्ष बन चुका है जिसके 12 करोड़ से ज्यादा सदस्य है । इस पार्टी को भाजपा के संस्थापकों ने अपने खून से सींचा और कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या , मेहनत के बूते आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है ।
श्री महेश जैन ने कहा कि आजादी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में शामिल उद्योग मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू जी की कश्मीर और तुष्टिकरण की नीतियों का विरोध करते मन्त्रिमण्डल से इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की जो आगे चलकर 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश मे एक नई पार्टी बनी । 1980 से लेकर आज पार्टी उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही है । 1996, 1998 और 1999 में भाजपा केंद्र की सत्ता में आई ।
उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने । 2019 में 303 सीट के साथ भाजपा पुनः केंद्र की सत्ता में आई । 2024 के चुनाव में भाजपा को 240 सीट मिली और एनडीए की सरकार बनी । इस प्रकार 2014 से लगातार तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है । हमारी सरकार पँ दिन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर जनता का विकास कर रही है ।
विधायक आशाराम नेताम ने कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की ये भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि आज पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हर जगह भाजपा के जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए है । जब भाजपा की स्थापना हुई तब पहले चुनाव में मात्र हमारे 2 सांसद ही चुन कर आये थे परंतु आज हमारे देश भर में 240 लोकसभा सांसद और 98 राज्यसभा सांसद सहित देश के अधिकांश राज्यो में भाजपा और सहयोगी दलों की सरकार है । छग में पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है ।
भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि 12 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है । हमारे कार्यकर्ता भाजपा की रीति नीति का पालन करते पार्टी का कार्य पूरी ईमानदारी से कर रहे है इसलिए देश मे आज हमारी सरकार है । उन्होंने जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्यों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पँ दिन दयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी को प्रणाम करते कहा कि हमारे नेताओं के समर्पण और त्याग का परिणाम आज भाजपा का वर्तमान स्वरूप है ।
कार्यक्रम का संचालन गिरधर यादव ने व आभार प्रदर्शन अरुण कौशिक ने किया ।
कांकेर ग्रामीण मण्डल के गोविंदपुर बूथ में आई टी सेल जिला संयोजक डॉ देवेंद्र साहू के नेतृत्व में गोविंदपुर सरपंच दीपक मंडावी, जिला पंचायत प्रत्याशी मंजू बारले, महेश्वरी यादव, नवीश पटेल, लक्ष्मीनारायण कोराम, ललिता मंडावी ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया ।
इस अवसर पर राजीव लोचन सिंह, देवेंद्र भाऊ, निपेंद्र पटेल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, छत्रप्रताप दुग्गा, संजय सिन्हा, ईश्वर कावड़े, अशोक वलेचा, रवि तिवारी, राजेंद्र गौर, दीपक खटवानी, चित्ररेखा जैन, हितेंद्र खटवानी, मंजू सारथी, शकुंतला जैन, उगेश्वरी उइके, छाया कौशिक, विकास अंभोरे, अनिता सोनी, चुनेश्वर जैन, अनिता सोनी, बृजमोहन तिवारी, कमलेश उसेंडी, अनुसुइया सोनवानी, जयप्रकाश गेडाम, योगेश साहू , तारिणी ठाकुर,संतु मंडावी,दीपांशु जैन,बाबा ठाकुर,राजेश थानेकर,धीरज ठाकुर,मोनिका राव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



