Home धर्म जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन ,, देखिये अपना राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन ,, देखिये अपना राशिफल

0

मेष राशि : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधित अधिकारी की कृपा पात्र बनेंगे। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो।

Ro.No - 13672/156

मिथुन राशि : रिश्तों में तनाव से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर के मुखिया से तनाव और वैचारिक मतभेद रहेगा।

कर्क राशि : रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक सुख और सहयोग प्राप्त होगा।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि : बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के कार्य करें तो सफलता मिलेगी।

कन्या राशि : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें।

तुला राशि : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी।

वृश्चिक राशि ; स्नान दान व दर्शन से कल्याण होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।आपके स्वभाव के प्रति लोग आकर्षित होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा।

धनु राशि : आर्थिक प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा।किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि :आर्थिक प्रगति होगी। जीवन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। घायल कुत्ते का उपचार कराये व कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई बहन या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं।

मीन राशि : उपहार या सामान्य वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here