Home छत्तीसगढ़ अवैध नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार,समर्थ अभियान के तहत कोरिया पुलिस...

अवैध नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार,समर्थ अभियान के तहत कोरिया पुलिस की कार्यवाही

0

 

 

Ro.No - 13672/156

कोरिया से भगवान दास की रिपोर्ट

कोरिया/पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर कविता ठाकुर के दिशा निर्देश पर जिला क्षेत्र में नशीली दवा इंजेक्शन, मादक पदार्थ गांजा, कबाड़, आबकारी अधिनियम एवं जुआ सट्टा के अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश पर दिनाँक 13.01.2024 को थाना पटना में मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम सोरगा हर्रापारा निवासी सोनू कुशवाहा अपने किराना दुकान में नशीली दवा का इंजेक्शन रखा हुआ है। जिसकी सूचना उपरांत तस्दीकी पर सोनू कुशवाहा पिता परषोत्तम कुशवाहा जाति कोईर उम्र 28 वर्ष से 25 नग 02 एम.एल. वाला बूप्रेनारफिन का इंजेक्शन, 25 नग 10 एम.एल. वाला एविल का वायल जिसकी अनुमानित कीमती 12,500 रू. को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज दिनाँक 14.01.2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया। उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. लवांग सिंह, प्र.आर. नवीन दत्त तिवारी, प्र.आर. अमित कुमार त्रिपाठी, आर. सुरेश कुमार भगत, आर. राज कुमार खाखा एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर आलोक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here