MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
मनेन्द्रगढ़/ जिले की नगर पंचायत खोंगापानी के शास्त्री स्कूल मैदान में नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा की मुख्य अतिथि में शासन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए गया और इस दौरान नगर के विद्यालय से आए हुए नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गया।
धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार सहित प्रदेश सरकार की
विकसित भारत मोदी गारंटी के बारे में और शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया और इन योजनाओं में शामिल होने के लिए पंजीयन कराने की अपील की गई है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धी के प्रयास को सार्थक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत हर पात्र और वंचित हितग्राही तक घर तक पहुंचकर उनकी पात्रता के अनुसार हितलाभ प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
कैम्प में सैकड़ों लोगों ने अपना मेडिकल जांच करवा कर निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की इसी प्रकार अन्य योजनाओं के लिए उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजन के साथ पेंशन के कई आवेदन जमा किये गये।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा, सीएमओ तरुण एक्का,मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता,पार्षद पी. मनी,मीरा यादव, ममता सिंह,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू उर्मलिया,शमा खान,माही सेन,अंजली विश्वकर्मा, बीना वैष्णव, सुनीता शर्मा,पार्वती सेन,मीनू पटेल, गैस बाई, अर्चना उर्मलिया, साधना,सुनीता शर्मा,रूबी आचार्या, सरिता श्रीवास्तव, टुंपा, रेनू सिंह, डॉ हरीलाल सिंह,नावेल सिंह,गोपाल रावत,मनीष सिंह,चंकी, राकेश सिंह,के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों तथा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार साथियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।



