- बिलासपुर में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त
- स्टॉपर तोड़कर प्लेटफॉर्म में घुसा इंजन
- कई गाड़ियों के बगल गए प्लेटफॉर्म
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. ट्रेन का इंजन अचानक प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया. जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कई यात्री ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म में ही मौजूद थे.
प्लेटफॉर्म में घुसी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:
मंगलवार देर शाम की ये घटना है. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 में रात साढ़े 9 बजे ये हादसा हुआ. छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजन प्लेटफॉर्म के डेड एंड में स्टॉपर से टकरा गया. जिससे दीवार पूरी तरह से टूट गई. प्लेटफॉर्म में लगे कई टाइल्स भी उखड़ गए. घटना के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया. यात्रियों में अफरातफरी मच गई.
कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में किया गया बदलाव
इस हादसे में ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डेड एंड के आगे लगे टाइल्स उखड़ कर आगे जा गिरे. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में घटना रात के करीब 8:30 बजे के आस-पास हुई. हादसे के बाद कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया गया. वहीं इससे पहले बालोद जिले के दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पर 14 जनवरी को रात करीब एक बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी, जिससे प्लेटफॉर्म 1, 2 और 3 प्रभावित हुए थे.
इस हादसे के कारण कई पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई थीं. वहीं एक महीने में अब यह दूसरा रेल हादसा है. इसके अलावा मालगाड़ी के इंजन के डिरेल होने से रविवार सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर न रुककर ट्रैक नंबर 4 पर रुक गई, जिस वजह से यात्रियों को ट्रेन तक जाने के लिए ट्रैक पार करके जाना पड़ रहा.



