Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल , 6 वीं वाहिनी ,रायगढ़ द्वारा मेगा हेल्थ कैंप...

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल , 6 वीं वाहिनी ,रायगढ़ द्वारा मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन

0

 

 

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की रायगढ़ स्थित 6 वीं वाहिनी के द्वारा मेगा हेल्थ केयर कैंप का आयोजन किया जा रहा है । इस हेल्थ कैंप का आयोजन वाहिनी कैंपस में रहनेवाले पुलिस के जवानों और उनके परिवार एवं आस पास के ग्रामीणों के लिए किया जा रहा है। यह आयोजन 6वी वाहिनी छ. स. बल , रायगढ़ के परिसर में ही किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या विष्णुदेव साय शामिल होंगी। वहीं इस मेगा हेल्थ केयर कैंप में डॉक्टर एलिन नायक न्यूरोसर्जन, डाक्टर प्रशांत अग्रवाल जनरल मेडिसिन, डॉक्टर पंकज अंडेकर शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर स्वाति पटेल प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर गजानन पोफले जनरल मेडिसिन, डॉक्टर आदर्श कपूर जनरल फिजिशियन, डॉक्टर दयानंद कुमार पासवान जनरल फिजिशियन, डॉक्टर रवि कपूर डेंटल सर्जन, डॉक्टर नारायण पटेल एमबीबीएस यूनिट चिकित्सालय के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here