Home Blog भैरमगढ़ में “मोर दुआर साय सरकार” अभियान जोरों पर, CEO पीआर साहू...

भैरमगढ़ में “मोर दुआर साय सरकार” अभियान जोरों पर, CEO पीआर साहू ने आवास प्लस सर्वे को लेकर ग्रामीणों से की सीधी बातचीत

0

बीजापुर @रामचन्द्रम एरोला – “मोर दुआर साय सरकार” अभियान के तहत जनपद पंचायत भैरमगढ़ में चल रहे आवास प्लस सर्वे को गति देने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीआर साहू ने खुद ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें सर्वे की महत्ता से अवगत कराया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए साहू ने कहा, “सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही पक्के आवास से वंचित न रहे। यह सर्वे हर 8 से 10 साल में एक बार होता है, और यह आपके सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर है।”

Ro.No - 13759/40

उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर एक विशेष निगरानी टीम बनाई गई है, जो फील्ड में जाकर सर्वे की प्रक्रिया को सुनिश्चित कर रही है। जिन लोगों की उपस्थिति फिलहाल गांव में नहीं है, उन्हें भी बुलवाया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र परिवार छूट न जाए।

सीईओ साहू ने आवास के सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “पक्का मकान केवल ईंट-पत्थर की दीवार नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और सामाजिक पहचान का प्रतीक है।” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने अधिकार को प्राप्त करें।

सरकार की मंशा है कि हर गांव में शत-प्रतिशत सर्वे पूरा किया जाए और सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले। इस दिशा में जनपद प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here