बीजापुर @रामचन्द्रम एरोला – थाना तारलागुड़ा अंतर्गत 13वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ‘ए’ कंपनी, तारूड में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 211 मनमोहन मरकाम बीते 11 जनवरी 2025 से लापता हैं। इस संबंध में प्रधान आरक्षक विमल किंडो द्वारा थाना तारलागुड़ा में गुम इंसान रिपोर्ट क्रमांक 01/2025 दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी को दोपहर करीब 12:35 बजे कैंप परिसर में चेकिंग के दौरान आरक्षक मनमोहन मरकाम अनुपस्थित पाए गए। उनके संभावित ठिकानों व आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसी के चलते 16 जनवरी को जिला स्तर पर लापता होने का इश्तेहार जारी किया गया था।
गुम इंसान का हुलिया
रंग: सांवला
ऊंचाई: 5 फीट 6 इंच, बाल: काले, चेहरा गोल, शरीर दुबला-पतला, भाषा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी, पहनावा: पेंट और शर्ट
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी आरक्षक मनमोहन मरकाम के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर तुरंत सूचित करें ।
संपर्क सूत्र: पुलिस नियंत्रण कक्ष: 62615-60040, थाना प्रभारी, तारलागुड़ा: 94791-94419
लापता आरक्षक की तस्वीरें थाना परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जा चुकी हैं। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर सहयोग प्रदान करें, जिससे आरक्षक की जल्द से जल्द सकुशल तलाश हो सके।


