Raigarh’s daughter-in-law Kirti Saraswat’s Gaya Ram Bhajan created a stir on YouTube.
रायगढ़ :-शहर के प्रतिष्ठित सेवा निवृत लेक्चरर बृजमोहन लाल सारस्वत जी की पुत्रवधू एवम सी ए प्रशांत सारस्वत की धर्मपत्नी कीर्ति सारस्वत का गाया हुआ राम भजन उनके ऑफिसियल चैनल Kirti Saraswat official पर कल रिलीज होते ही धमाल मचाया हुआ है ये भजन पूरे प्रदेश देश सहित विदेश मे भी पसंद किया जा रहा है। अयोध्या राम मंदिर में होने वाली प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राम भक्ति में डूबा हुआ है । भजनों एवं गानों के जरिए राम के प्रति अपनी भक्ति श्रद्धा की अभिव्यक्ति कर रहे है। इस कड़ी मे ही कला एवं संस्कार धनी रायगढ़ नगर की बहु कीर्ति सारस्वत ने भी भजन के माध्यम से राम भक्ति का प्रदर्शन किया है।
श्रीमती सारस्वत ने इष्ट भगवान राम और माता सीता जी की भक्ति को लेकर भजन अपनी मधुर वाणी मे अर्पित किया है यह भजन देश के प्रख्यात संगीतकार अमित प्रधान के निर्देशन और मार्गदर्शन मे रायपुर स्थित स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। कीर्ति सारस्वत ने अपना यह भजन यू ट्यूब पर ऑफिसियल चैनल पर रिलीज किया है। विदित हो कि
देश के टॉप कॉलेज मे शुमार मिरांडा हाउस दिल्ली से कीर्ति ने शिक्षा हासिल की है। MBA की शिक्षा हासिल करने वाली कीर्ति ने संगीत की ट्रेनिंग देश के प्रसिद्ध क्लासिकल सिंगर श्री राजन-साजन जी मिश्रा बनारस घराना से ली है।कीर्ति की इस उपलब्धि के लिए परिवारजनो मित्रगणों और सभी शहरवासियो ने बधाई एवं शुभकामनाये दी है।



