Home Blog प्रभारी प्राचार्य जगमोहन लाल साहू को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

प्रभारी प्राचार्य जगमोहन लाल साहू को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

0

Principal in charge Jagmohan Lal Sahu was given farewell on his retirement

धोबनी – शा. उ.मा. विद्यालय धोबनी के प्रभारी प्राचार्य जगमोहन लाल साहू को सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार द्वारा दी गई विदाई। आपका जन्म ग्राम धोबनी तहसील सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में दिनांक- 25 .04. 1963 को हुआ। शिक्षकीय कार्य का शुभारंभ उप शिक्षक के रूप में 1985 से प्रा.शा . धोबनी में 24 वर्ष तक शिक्षकीय कार्य करते रहे । उसके पश्चात सन- 2009 से 11 तक उच्च श्रेणी शिक्षक शा. पू. मा. शा. धोबनी में रहे। पदोन्नत हुआ फिर सन- 2012 में व्याख्याता के रूप में शा. उ .मा .वि .धोबनी अध्यापनरत रहे। सन – 2015 से 25 तक प्रभारी प्राचार्य के रूप में लगभग 10 वर्ष तक कार्यरत रहे। अनुसूचित जाति विकास परिषद धमतरी द्वारा अप्रैल 2013 में अंबेडकर जयंती ( गौरव दिवस )के दिन शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। और इस तरह से शिक्षा विभाग में 40 वर्ष 03 माह 10 दिन शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुऎ है। साहू सर ने आपने उद्बोधन में भावुक होते हुए कहा की आप सभी का स्नेह औऱ जो सम्मान मुझे मिला है। उसे जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा। औऱ मेरे स्टाफ ने मेरे हर कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर मेरा सहयोग किये इसके लिए आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। इस विदाई समारोह में शिव कुमारी अनिल साहू जिला पंचायत सदस्य सारबिला , प्रदीप साहू प्रतिनिधि जनपद सदस्य, राजीव लोचन साहू सरपंच ग्राम पंचायत धोबनी , तोषण लाल साहू अध्यक्ष शा.वि .स. ,योगेश्वर साहू , रोहित साहू , सत्यनारायण साहू
विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ , संकुल समन्वयक संजय कुमार साहू , स्टाप से सुनील कुमार प्रधान प्रभारी प्राचार्य , मुकेश कुमार नारंग , रामकृष्ण साहू ,हेमलता टोप्पो , लक्ष्मीकांत पटेल , मंशा राम मनहर , मोहनलाल साहू ,जैन कुमार चौधरी _रत्थ राम साहू , हेमंत सिंह तोमर , मिथिलेश कुमार ध्रुव, वीरेंद्र कुमार मनहरे, जय प्रकाश साहू , सरोज बाला साहू ,पदमिनी साहू , राजकुमार कर्ष , रविकांत साहू ,रोशनी साहू ,चित्रावती शार्दुल उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here