Home Blog जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 मई से

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 मई से

0

District level summer sports training camp organized from 01 May

खेल प्रशिक्षण शिविर तैयारियों के लिए बैठक संपन्न

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 29 अप्रैल 2025/ संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग. के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 से 30 मई तक प्रातः 06 से 08 बजे एवं सायंकाल 05 से 07 बजे तक शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में किया जाएगा। जिसकी तैयारी एवं आवश्यक दिशा निर्देश हेतु कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में समन्वय बैठक किया गया। उक्त बैठक में जिले के समस्त खेल संघ के पदाधिकारी एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी संजय जैन ने बताया की इस वर्ष जिला स्तरीय खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन में फुटबॉल प्रशिक्षक सतीश यादव, मनिष सिन्हा, निशांत गोडबोल, दिनेश ठाकुर, कराटे के लिए विजय नाग, राकेश साहू शिवलाल पुडो, खो-खो के लिए राजकुमार कोरेटी, एथेलटिक्स हेतु डॉ. मंजू शर्मा, श्रीमति प्रभा जैन, हैण्डबॉल के लिए श्रीमति नमिता साहू, सुश्री परवीन सिद्कि, व्हालीबॉल के श्री अनुप जैन, क्रिकेट के श्री राहुल नाग, श्री संतोष शर्मा, बैडमिंटन कुमार कृष्ण, विकास गज्जबला के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर हेतु व्यवस्थित खेल मैदान, खेल सामग्री, प्रशिक्षक की व्यवस्था, प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को शुद्ध पेयजल, पौष्टिक आहार आदि समस्त व्यवस्था खेल विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों की आयु सीमा मय दस्तावेज निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र तथा 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं को शामिल किया जाएगा। आयु प्रमाण के लिए प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों से जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा ऐसी दस्तावेज जो सक्षम प्राधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित हो। प्रशिक्षणार्थी जिस खेल में भाग लेना चाहते है, उन खेलों से संबंधित प्रशिक्षण स्थल अथवा कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग कांकेर में जाकर सीधे सम्पर्क कर अपना नाम पंजीयन अथवा आवेदन जमा करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here