Home Blog दिनांक 30.04.2025 को सेवानिवृत्त पुुलिस अधिकारी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के...

दिनांक 30.04.2025 को सेवानिवृत्त पुुलिस अधिकारी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के सभाकक्ष में विदाई दी गई।

0

On 30.04.2025, the retired police officer was given farewell in the meeting hall of Superintendent of Police Office, Kanker.

जिला उत्तर बस्तर कांकेर,
दिनांक 30.04.2025.

Ro.No - 13672/156

🔶 दिनांक 30.04.2025 को थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में पदस्थ श्री कीर्तुराम दीवान उप निरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कार्यालय कांकेर के सभाकक्ष में विदाई दी गई। जिला जगदलपुर में दिनांक 14.01.1992 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर दिनांक 29.04.2006 को प्र०आर० पद पर पदोन्नत,दिनांक 26.06.2011 को सउनि पद पर पदोन्नत, दिनांक 28.08.2023 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुयेे। इस दौरान रक्षित केन्द्र जगदलपुर एवं जिला कांकेर के नक्सल प्रभावित थाना रावघाट,आमाबेड़ा,कोरर,बड़गांव,चौकी दमकसा इसके अतिरिक्त थाना कांकेर,भानुप्रतापपुर,चौकी दुधावा में पदस्थ रहकर अपनी सेवायें दी। श्री कीर्तुराम दीवान उप निरीक्षक को लम्बी सेवा अवधि उपरांत सेवानिवृत्त होने पर श्री आई.के. एलिसेला (भापुसे) उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा श्री कीर्तुराम दीवान के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुये,उनके द्वारा पुलिस विभाग में किये गये कार्यो की सराहना कर सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किया,साथ ही उनके उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये प्रतीक चिन्ह,शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री जी.एस. साव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कांकेर, सुश्री विंकेश्वरी पिंदे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर,श्री गोविंद वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here