Procession decorated with tableaus echoed the slogan of Parshuram
कांकेर, भगवान परशुराम के जन्मोंउत्सव के अवसर पर कांकेर जिला ब्राह्मण समाज द्वारा आकर्षक झांकियां के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस श्रृंखला में परशुराम भक्त जय श्री राम हर हर महादेव का जयघोष करते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरे। जिला कांकेर सर्व ब्राह्मण समाज कांकेर अध्यक्ष पंडित दीपक मुखर्जी सचि पंडित राकेश शर्मा कोषाध्यक्ष पं डॉ दुर्गेश अवस्थी संरक्षक सर्व श्री गीता शर्मा डॉ दिनेश मिश्रा पं सूरज प्रसाद तिवारी उपाध्यक्ष पं बलराम भट्ट पं विजेंद्र शुक्ला सहसचिव पं महेश दुबे पं सुरेश तिवारी के मार्गदर्शन में शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 6:00 बजे श्री परशुराम चौक में भगवान श्री परशुराम जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात शोभा यात्रा अपने परंपरागत मार्गो से होते हुए गुजरी जगह-जगह व्यापारियों और समाज के लोगों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। भगवान परशुराम की प्रसंग से जुड़ी झांकियां का जीवंत प्रदर्शन किया गया। शौर्य प्रदर्शन के साथ शास्त्र संचालन का भी प्रदर्शन किया गया ।शोभायात्रा के दौरान परशुराम चौक में अन्न जल, आहार की उचित व्यवस्था किया गया। इस कड़ी में मुख्य कार्यकारिणी नरेश कौशिक सत्यप्रकाश नारायण शर्मा हरिशंकर दुबे संतोष कुमार मिश्रा विनोद प्रसाद तिवारी संजय अवस्थी गुलराज शर्मा मनोज दुबे खिलावन प्रसाद मिश्रा शिवांक अवस्थी डॉ विकास शर्मा रमाकांत दुबे रूपेश दुबे सौरभ व्यास देवेश मिश्रा मयंक हड़प शिवम ठाकुर शांतनु भट्टाचार्य सुश्री आयुषी मिश्रा मनीष दुबे अविनाश पंत एवं समस्त ब्राह्मण परिवार शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।




