Home कांकेर सफलता की कहानी, सुशासन तिहार-2025 : समाधान शिविर में अर्जुन को मिला आधार...

सफलता की कहानी, सुशासन तिहार-2025 : समाधान शिविर में अर्जुन को मिला आधार कार्ड

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर आम जनता की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत गोण्डाहूर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पहुंचे ग्राम पंचायत आलपरस के श्री अर्जुन उइके के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें मौके पर नया आधार कार्ड प्रदाय किया गया। श्री उइके ने कहा कि पहले उनका आधार कार्ड नहीं होने के कारण शासन की योजनाओं से वंचित था। समाधान शिविर में आधार कार्ड मिलने से अब वह विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता और पारदर्शिता का प्रमाण है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here